जब बात आए स्तन की...तो ना उठाएं ये जोखिम


जब बात आए स्तन की...तो ना उठाएं ये जोखिम







महिलाओं की ब्रेस्ट उनके शरीर का ऐसा नाज़ुक अंग है जिसका उन्हें काफी ध्यान रखना पड़ता है। सुडौल ब्रेस्ट पाना हर महिला का सपना होता है। आप चाहे पुराना ज़माना देख लो या आज का समय...हमेशा ही महिला की ब्रेस्ट को उसकी खूबसूरती माना जाता है।

यही कारण है कि हर कोई महिला इसका खास ख्याल रखती हैं। बात की जाए पुरुषों की तो अधिकतर आजकल के पुरुष भी हर महिला की ब्रेस्ट को देखकर काफी आकर्षित होते हैं ये कहना गलत नहीं होगा।


लेकिन आज कल बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो जाने अनजाने में अपनी ब्रेस्ट के साथ कुछ ऐसे काम कर लेती हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना ठीक नहीं रहता। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको इन्हीं कुछ क्रियाओं के बारे में बताएंगे जो आपको अपनी ब्रेस्ट के साथ नहीं करने चाहिए। पढ़िए विस्तार से....
डक्ट टेप लगाना


इसमें कोई दो राय नहीं है कि ब्रेस्ट पर डक्ट टेप लगाना आपको वार्डरोब मालफंक्शन से बचाएगा। लेकिन क्या आपने सोचा है कि ब्रेस्ट पर डक्ट टेप लगाना कितना नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा करने से आपको ब्रेस्ट पर खुजली हो सकती है जिसे ज़ाहिर तौर पर आप स्क्रैच करके छुटकारा पाना चाहेंगी। इस कारण आपकी स्किन का वो हिस्सा लाल पड़ सकता है।
सही सपोर्ट के साथ करें जॉगिंग


अगर आप जॉगिंग जाती हैं या जिम में ट्रेडमिल का इस्तेमाल कर
ती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपने अपनी ब्रेस्ट को सही सपोर्ट दिया हुआ है। खासतौर पर तब जब आपकी ब्रेस्ट का साइज़ ज्यादा हो। स्टडी की मानें तो जब आप दौड़ती हैं तो आपकी ब्रेस्ट करीब आठ इंच तक ऊपर नीचे बाउंस होती है जिस कारण आपको दर्द हो सकता है। यही नहीं, अगर आप बिना सही सपोर्ट के दौड़ती हैं तो कुछ ज़रूरू टिश्यू नष्ट होने का खतरा भी बना रहता है। तो इससे बचने के लिए आप सही सपोर्ट की ब्रा पहनें। अगर इससे भी बात ना बने तो आप दो स्पोर्ट्स ब्रा पहनकर भी दौड़ भाग कर सकती हैं।
निप्पल पर वैक्स करना


निप्पल पर वैक्सिंग करके उस क्षेत्र के बाल हटाना हाथ पर वैक्सिंग करने जितना आसान काम नहीं है। हालांकि निप्पल पर वैक्सिंग करने से आपको उस हिस्से के बालों से काफी समय के लिए छुटकारा मिल जाएगा लेकिन यह प्रक्रिया काफी दर्दनाक होती है। चूंकि ब्रेस्ट शरीर का काफी नाज़ुक हिस्सा होती है और वहां पर वैक्सिंग करने से आपको कई स्किन बर्न, एलर्जी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए आप कोशिश करें कि उस हिस्से के बालों को कैंची से काट लें।
उन्हें मॉस्चुराइज़ करना


हम कभी अपने हाथों को और अपने चेहरे को मॉस्चुराइज़ करना नहीं भूलते तो कैसे हम अपनी ब्रेस्ट को मॉस्चुराइज़ करना भूल सकते हैं। शरीर का यह हिस्सा भी मॉस्चुराइज़ करना उतना ही ज़रूरी है जितना कि चेहरा और हाथ। आपको बता दें कि हमारे शरीर के बाकी हिस्सों में तैलिय ग्लैंड हैं लेकिन ब्रेस्ट में ऐसा नहीं होता। तो ऐसे में ब्रेस्ट को मॉस्चुराइज़ करना काफी ज़रूरी होता है।


निप्पल पियरसिंग कराना



आजकल फैशन के लिए लोग क्या क्या नहीं करते। इन्हीं में से एक ट्रेंड चल पड़ा है निप्पल पियरसिंग करवाना। जी हां..यह मानना आसान नहीं है लेकिन ऐसा बहुत सी महिलाएं करवा चुकी हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यह ना सिर्फ एक दर्दनाक प्रक्रिया है बल्कि इससे उस क्षेत्र में इन्फेक्शन होने का खतरा भी रहता है। यही नहीं, निप्पल पियरसिंग से नर्व डैमेज, ब्लीडिंग, निप्प्ल में गांठ और कई तरह की एलर्जी होने का खतरा रहता है।
गलत साइज़ की ब्रा पहनना


एक सही साइज़ की ब्रा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं की ब्रा का साइज़ आगे पीछे हो जाता है और वो इस बात पर ज्यादा ध्यान भी नहीं देतीं। इससे आपकी ब्रेस्ट काफी भद्दी लग सकती है। तो आप ध्यान दें कि ना तो आपकी ब्रा ज्यादा टाइट होनी चाहिए और ना ही ढीली।
लव बाइट

कुछ महिलाओं को इंटिमेसी के दौरान लव बाइट करवाना काफी पसंद होता है। लेकिन ब्रेस्ट पर लव बाइट करवाना काफी नुकसानदायक हो सकता है। कभी कभी यह लव बाइट हमेशा के लिए अपना निशान छोड़ जाते हैं।

जब बात आए स्तन की...तो ना उठाएं ये जोखिम जब बात आए स्तन की...तो ना उठाएं ये जोखिम Reviewed by Faadu Tech on 3:59 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ads

Blogger द्वारा संचालित.