Wow! 2 महीने
में वजन घटाए ये घर पर बना हुआ ड्रिंक
हर कोई चाहता है कि उसका वजन बिना कसरत किये और परेशानी के कम हो जाए। अगर आप भी चाहते हैं कि आप भी वजन कम हो जाए तो हमारे तरीके से बताए हुए जूस का सेवन करें। इस जूस को दो महीने तक लगातार पीने से आपका वजन जरुर कम हो जाएगा।
अगर आप सोच रहे हैं कि यह जूस भला है क्या तो, हम बता दें कि यह जूस टमाटर का जूस है जो कि काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। टमाटर के जूस में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं जो, कि वजन घटाने के लिये बेहद जरुरी तत्व माने जाते हैं। इसके अलावा टमाटर आपके शरीर का मैटाबॉलिज्म भी बढाता है, जो कि फैट को जल्द बर्न करता है।
इस ड्रिंक में शहद और काली मिर्च भी पड़ता है जो, कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में लाभकारी है। अब आइये जानते हैं वजन कम करने के लिये टमाटर का यह जूस कैसे बनाते हैं।
टमाटर की ड्रिंक की रेसिपी सामग्री- टमाटर, शहद और काली मिर्च बनाने की विधि- 2 पके टमाटर लें, उन्हें मिक्सर में पीस कर उसका रस निकालें। फिर दूसरी ओर काली मिर्च को पीस कर उसका पावडर बना लें। अब इन दोनों चीजों को एक कप में मिक्स कर लें और उसमें 2 चम्मच शहद मिक्स करें। आपका ड्रिंक पीने के लिये तैयार है। इस जूस को रोजाना सुबह के समय खाली पेट पियें। बेस्ट रिजल्ट पाने के लिये इसका सेवन 2 महीने तक करें।
मोटापा, वजन, पेट कम करने, दुबला, पतला होने के लिए चमत्कारिक योगासन
भुजंग अर्थात सर्प ,जिस तरह सर्प लचीला होता है ठीक उसी तरह यह आसन हमारे मेरुदण्ड को लचीला बनाता है, इसलिए इसको सर्पासन भी कहते हैं।
विधि-
सर्वप्रथम पेट के बल लेट जाएँगे पैरो को बिल्कुल मिला लीजिए ,माथा ज़मीन पर लगाइए एवं तलवों को उपर की तरफ रखिए,हाथों को सीने के बराबर हथेलियाँ ज़मीन पर रखिए,अब धीरे से आगे से छाती को पीछे की तरफ उठाइए (सिर्फ़ नाभि तक),द्रश्ति उपर की ओर रखेंगे ।कुछ देर इसी स्थिति में रुकिये शुरू में 5-10 सेकेंड तक रोक सकते हैं । साँस सामान्य रखेंगे।
साँस के साथ अगर करते है तब साँस लेते हुए उठते है और साँस निकालते हुए वापिस आते हैं
सावधानियां- स्लिप डिस्क के रोगी यह आसन न करे।
लाभ –मोटापे में चमत्कारिक लाभ। भुजंग आसन के नियमित अभ्यास से कमर की मासपेशियाँ मजबूत होती है ।यह आसन सक्रिय और उर्जावान बनाता है.। मेरूदंड के लिए बहुत लाभकारी है ।तंत्रिका तंत्र को सुचारू बनाये रखने के लिए भी यह आसन बहुत ही ज़रूरी है । फेफड़ों की शुद्धि के लिए भी बहुत अच्छा है।
बालक- बालिकाओं के लिए बहुत लाभदायक है।पाचन तंत्र मजबूत करता है। खाँसी और दमे के रोगिओं को भी लाभ देता है ।शुगर नियंत्रित करता है।पेट की चर्बी को कम करता है। क़ब्ज़ में भी लाभदायक है।
वजन घटाए ये घर पर बना हुआ ड्रिंक
Reviewed by Faadu Tech
on
11:25 am
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: