कब्ज व अपच में लाभ देता है पवनमुक्तासन


कब्ज व अपच में लाभ देता है पवनमुक्तासन

अगर आप पेट की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो पवनमुक्तासन काफी लाभकारी हो सकता है। जानते हैं इसके बारे में


अगर आप पेट की समस्या से अक्सर परेशान रहते हैं तो पवनमुक्तासन काफी लाभकारी हो सकता है। जानते हैं इसके बारे में।
लाभ : कब्ज, अपच, गैस की समस्या व आंतों की क्रियाशीलता को बढ़ाने में लाभकारी।



ऐसे करें : सबसे पहले सीधे लेट जाएं। सांस भरते हुए दोनों पैरों को उठाएं व घुटनों को मोड़ें। अब दोनों हथेलियों को आपस में जोड़ते हुए घुटनों को पकड़ें और खींचते हुए सीने तक लाएं। सांस छोड़ते हुए गर्दन व पीठ को उठाएं व नाक को दोनों घुटनों के बीच में लगाएं। इस स्थिति में कम से कम 30 सेकंड तक रुकने का प्रयास करें। फिर धीरे-धीरे वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं। यह प्रक्रिया 3-5 बार दोहराएं। किसी भी उम्र के लोग इसका अभ्यास कर सकते हैं।



सावधानी : इसे सुबह के समय खाली पेट करें। गर्दन में दर्द होने पर नाक को घुटनों तक न लाएं। सिर्फ पैरों को सीने तक लाने का अभ्यास करें। घुटनों में यदि दर्द हो तो जबरदस्ती मोडऩे की कोशिश न करें। आसानी से जितना मुड़ सके उतना ही मोड़ें।
कब्ज व अपच में लाभ देता है पवनमुक्तासन कब्ज व अपच में लाभ देता है पवनमुक्तासन Reviewed by Faadu Tech on 12:58 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ads

Blogger द्वारा संचालित.