खूबसूरत पलों को ना होने दें जग ज़ाहिर...ऐसे छुपाएं अपने लव बाइट्स


खूबसूरत पलों को ना होने दें जग ज़ाहिर...ऐसे छुपाएं अपने लव बाइट्स






अक्सर कपल इंटिमेट होते समय एक-दूसरे को लव बाइट दे देते हैं। कुछ कुछ को तो लव बाइट लेना काफी पसंद भी आता है क्योंकि वो इन्हें अपने प्यार की निशानी मानते हैं। लेकिन जब बात आती है पब्लिक में आने की तो यह काफी शर्मिंदा भी करते हैं। क्योंकि आज भी अपने इंटिमेट पलों को बहुत से लोग शेयर नहीं करते।

खासतौर पर महिलाएं। और यह लव बाइट के निशान ऐसे होते हैं जो एक बार पड़ जाएं तो काफी दिनों तक पीछा नहीं छोड़ते। और जब तक यह निशान आपके शरीर पर रहते हैं आप उसे ढककर रखना पसंद करते हैं। गले पर पड़े लव बाइट के निशानों को महिलाएं अपने दुपट्टे से ढककर रखती हैं जब तक कि वो दूर ना हो जाए। और यह अधिकतर लोगों के साथ होता ही है।

आज हम आपको लव बाइट से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे जो आपके बहुत काम आएंगे...

टूथपेस्‍ट या एल्कोहॉल

अगर आपके शरीर पर लव बाइट के निशान ठहर गए हैं तो इन्हें दूर करने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप टूथपेस्ट को लव बाइट पर लगाएं और उसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इसे गुनगुने पाने से धो लें। इसके अलावा आप एल्कोहोल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चूंकि एक्लोहोल ठंडी और किटाणुनाशक होता है तो यह लव बाइट के निशान दूर करने में मदद करती है।

ठंडे चम्मच या बर्फ का इस्तेमाल

आप लव बाइट से छुटकारा पाने के लिए चम्म्च को ठंडा कर के प्रभावित क्षेत्र में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप बर्फ के टुकड़े का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लव बाइट के निशान पर आप बर्फ के टुकड़े को रगड़ें।

अनानास या केले का छिलका

आप लव बाइट से छुटकारा पाने के लिए अनानास (pineapple) का रस भी प्रयोग कर सकते हैं। आप इसके लिए अनानास को छोटे छोटे टुकड़े काटें और प्रभावित हिस्से में लगाएं। यही नहीं, लव बाइट के लिए केले का छिलका भी काफी उपयोगी होता है। इसके लिए आप केले के छिलके को अपने लव बाइट के निशान पर रगड़ें। इससे भी आपको काफी राहत मिलेगी।

सिकाई

अगर आपका लव बाइट पुराना हो गया है और निशान अब भी नहीं गया है तो आप उसकी किसी गरम चीज़ से सिकाई कर सकती हैं। इसके लिए आप कोई कपड़ा लेकर उसे गरम पानी में भिगो दें और प्रभावित क्षेत्र पर रखते हुए धीरे धीरे इसकी सिकारई करें। ऐसा करने से उस जगह का रक्त संचार ठीक तरह से शुरू हो जाएगा और स्किन का रंग धीरे धीरे हल्का होने लगेगा और उस जगह की सूजन और दर्द धीरे धीरे कम होने लगेगा। लेकिन ऐसा करते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि आप ज्यादा तेज़ गर्म चीज़ का इस्तेमाल ना करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह टिप्स आपके ज़रूर काम आएंगे। तो आप यह जानकारी ना सिर्फ खुद इस्तेमाल करें बल्कि अपने खास लोगों के साथ भी शेयर करें।
खूबसूरत पलों को ना होने दें जग ज़ाहिर...ऐसे छुपाएं अपने लव बाइट्स खूबसूरत पलों को ना होने दें जग ज़ाहिर...ऐसे छुपाएं अपने लव बाइट्स Reviewed by Faadu Tech on 7:24 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ads

Blogger द्वारा संचालित.