दालचीनी और शहद एक साथ लेने के फायदे और घरेलु नुस्खे.

दालचीनी और शहद दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक पदार्थ हैं। इन दोनों के अपने खास गुण हैं, लेकिन जरा ठहरिये अगर हम दालचीनी + शहद को एक साथ मिला कर खाए तो क्या होगा? जी हाँ दालचीनी और शहद को एक साथ मिक्स करके खाने या पीने से सेहत को गजब के लाभ देखने को मिलेंगे।
दालचीनी और शहद को एक साथ मिला कर लेने से क्या फायदे होते हैं? आपने घर के मसालो की रानी दालचीनी का कई बार उपयोग किया होगा। लेकिन क्या आप यह जानते हैं की यह हर बीमारी का उपचार करने में सक्षम हैं। और फिर दालचीनी और शहद एक दूसरे के साथ मिल जाए तो फिर क्या कहने। अगर आप इन दोनो का मिश्रण होने पर इस से होने वाले लाभ के बारे में नही जानते हैं तो ज़रूर इस लेख को जरूर पढ़े -
दालचीनी शहद को एक साथ मिला कर लेने के फायदे :-
1. सर्दी-खाँसी ;- सर्दी, खाँसी और गले की समस्याओं में दालचीनी बेहद असरदार औषिधि के रूप में काम करती हैं। इसे पीस कर एक चम्मच शहद के साथ एक चुटकी मात्रा में खाने से जुकाम में आराम मिलता हैं। आप गर्म या गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर और शहद को मिला कर पी सकते हैं। दालचीनी के पाउडर को पीसी हुई काली मिर्च के साथ लेने से भी राहत मिलती हैं। इससे पुराने कफ में भी राहत मिलती हैं।
2. दालचीनी के तेल का प्रयोग दर्द, घाव और सूजन को ख़त्म करने के लिए किया जाता हैं। यह त्वचा की खुजली को भी ख़त्म करने के साथ, दांतो के दर्द में भी राहत देती हैं। मूंह से बदबू आने की समस्या में दालचीनी को मूंह में रखकर चूसना बहुत ही लाभकारी होता हैं।
3. जोड़ो के दर्द में :- जोड़ो में दर्द होने पर दालचीनी का प्रयोग आपको राहत देगा। इसके लिए रोजाना दालचीनी को गर्म पानी में मिला कर पीना चाहिए, इसके अलावा इस गर्म पानी से दर्द वाली जगह पर मालिश करने से भी जोड़ो के दर्द में आराम मिलता हैं।
इसके पानी को पीने से एक सप्ताह के भीतर ही दर्द से निजात मिल जाती हैं और एक महीने तक इसके सेवन से चलने-फिरने में असमर्थ लोग भी चलने-फिरने लगते हैं। आर्थराइटिस के दर्द में भी दालचीनी काफ़ी फायदेमंद साबित होती हैं।
4. सिरदर्द :- ठंडी हवा लगने या सर्दी के कारण होने वाले सिरदर्द में दालचीनी का लेप करना फायदेमंद होता हैं। गर्मी के कारण होने वाले सिरदर्द में दालचीनी और तेजपत्ते को मिश्री के साथ चावल के पानी में पीसकर सूंघने से headache दूर हो जाता हैं। इसके अलावा दालचीनी के तेल की कुछ बूंदे तिल के तेल में मिला कर सीर पर मालिश करने से भी सिर दर्द दूर हो जाता हैं।
दालचीनी को पानी में रगड़कर कनपटी पर गर्म लेप करने से भी आराम मिलता हैं। नियमित रूप से दालचीनी और शहद का सेवन करने से टेंशन से छुटकारा मिलता हैं, साथ ही याददाश्त भी बढ़ती हैं।
5. पेट के रोग :- अपच, गैस, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी दालचीनी का पाउडर लेने से आराम मिलता हैं। इससे उल्टी-दस्त की समस्या में भी लाभ होता हैं, और भोजन का पाचन बेहतर होता हैं। शहद और दालचीनी के पाउडर का मिश्रण लेने से पेट का अल्सर जड़ से ठीक हो जाता हैं।
6. कैंसर :- दालचीनी के सेवन करने से कैंसर जैसे रोग पर कंट्रोल किया जा सकता हैं। वैज्ञानिकों ने पेट के कैंसर और हड्डी के बढ़ जाने की स्तिथि में दालचीनी और शहद को फायदेमंद बताया हैं। एक महीने तक गर्म पानी में दालचीनी और शहद मिला कर पीने से फायदा होता हैं। यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता हैं, जिससे शरीर बीमारियो से लड़ने में ज़्यादा ताकतवर बन जाता हैं।
7. कान की समस्या में :- दालचीनी और शहद के मिश्रण का सेवन कान के रोग भी दूर करता हैं और बहरेपन की समस्या को भी ख़त्म करता हैं। दालचीनी के तेल की कुछ बूंदे कान में डालने से फायदा मिलता हैं। अस्थमा और लकवा होने पर भी यह बेहद फायदेमंद होता हैं।
8. दिल की बीमारी :- दिल को सेहतमंद बनाने के लिए और दिल की बीमारियो पर कंट्रोल रखने के लिए दालचीनी मददगार होती हैं, क्योंकि यह दिल की धमनियो में कोलेस्टरॉल को जमने से रोकती हैं। हर रोज दालचीनी और शहद को गरम पानी के साथ मिला कर पिए। आप दालचीनी और शहद के मिश्रण को रोटी के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा दालचीनी को चाय में भी डालकर ले सकते हैं। इसके प्रयोग से हार्ट अटैक आने ख़तरा काफ़ी कम हो जाता हैं।
9. हेल्दी स्किन और बालो के लिए :- स्किन और बालो को खूबसूरत बनाने में दालचीनी पीछे नही हैं। यह स्किन को निखारने के साथ ही झुर्रियो को कम करती हैं। दालचीनी पाउडर में नींबू का रस मिला कर लगाने से मुहांसे और ब्लैक हेड्स दूर होते हैं। एक नींबू के रस में 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल, 1 कप चीनी, आधा कप दूध, 2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिला कर 5 मिनट तक शरीर पर लगाए। इसके बाद नहा ले, त्वचा खिल उठेगी।
शहद और दालचीनी के पेस्ट को रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाए और सुबह गर्म पानी से धो ले। इससे चेहरा चमकने लगेगा। गंजेपन या बालो के गिरने की समस्या में गरम जैतून के तेल में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर मिला कर पेस्ट बनाए और इसे सिर और बालो पर लगाए और 15 मिनट के बाद इसे धो ले।
10. मोटापा दूर करने के लिए :- मोटापे के लिए दालचीनी का सेवन एक रामबाण उपाय हैं। यह शरीर में कोलेस्टरॉल को कम करती हैं, जिससे मोटापा नही बढ़ता हैं। इसके लिए दालचीनी की चाय बहुत फायदेमंद हैं।
एक चम्मच दालचीनी पाउडर को 1 ग्लास पानी में उबाल कर आँच से उतार ले। इसके बाद उसमे 2 बड़े चम्मच शहद मिला कर सुबह नाश्ता करने से आधा घंटे पहले पिए। रात को सोने से पहले भी इसका सेवन करना दुगना फायदा करता हैं और फालतू फैट धीरे-धीरे बर्न हो जाता हैं।
दालचीनी और शहद एक साथ लेने के फायदे और घरेलु नुस्खे.
Reviewed by Faadu Tech
on
5:20 pm
Rating:
Reviewed by Faadu Tech
on
5:20 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: