आखिर बादाम को भिगो कर ही क्यों खाना चाहिए, जानिये

Healths Is Wealth


बादाम तो सभी खाते है पर आपको ये नहीं पता होगा कि आखिर बादाम को भिगो कर ही क्यों खाना चाहिए, जानिये





आपके घर के बड़े बजुर्गो ने कभी न कभी आपको ये जरूर बताया होगा कि बादाम भिगोकर खाने से बहुत फायदे होते है हालांकि शायद आपको ये नहीं पता होगा कि क्यों बादाम को भिगोकर खाना चाहिए।



अगर आपको भी बादाम बिना भिगोए खाना पसंद है और आपको रातभर इसे पानी में भिगोकर रखने के विचार से परहेज है तो इसे बदलें। बादाम खाने का सही तरीका इसका छिलका उतारकर खाना है। ये केवल स्वाद की बात नहीं है बल्क‍ि स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है।

बादाम भिगोकर खाना क्यों है ज्यादा फायदेमंद :-

बादाम अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है और सबसे ज्यादा यह आपकी याद्दाश्त को बढ़ाने में मदद करने के लिए जाना जाता है। बादाम आवश्यक विटामिन और मिनरल्स जैसे विटामिन इ ,जिंक,केलशियम ,मैग्नीशियम और ओमेगा- 3 फैटी एसिड से भरपूर है



लेकिन इन सभी पोषक तत्वों को अवशेषित करने के लिए बादाम को खाने से पहले रात भर पानी में भिगोना चाहिए ऐसा इसलिए क्योकि बादाम के भूरे रंग के छिलके में टनीन होता है जो पोषक तत्वों के अवशेषण को रोकता है। एक रात बादाम को पानी में भिगोने से छिलका आसानी से उत्तर जाता है और नट्स को पोषक तत्वों को रिहा करने का अनुमति देता है। इसके आलावा भी बादाम के बहुत सारे फायदे है आइए जानें।

वजन :-

बादाम वजन घटाने में भी मददगार होते हैं। इसमें मोनोअनसेचुरेटेड फैट आपकी भूख को रोकने और पूरा महसूस करने में मदद करता है। भीगा हुआ बादाम एंटीऑक्‍सीडेंट का भी अच्‍छा स्रोत हैं। भीगे बादाम में विटामिन B17 और फोलिक एसिड कैंसर से लड़ने और जन्‍म दोष को दूर करने के लिए महत्‍वपूर्ण होता हैं।



दिल :-

बादाम एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट एजेंट हैं, जो एलडीएल कोलेस्‍ट्रॉल के ऑक्‍सीकरण को रोकने में मदद करता है। बादाम के ये गुण दिल को स्‍वस्‍थ रखने और पूरे हृदय प्रणाली को नुकसान और ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस से बचाने में मदद करता है।





गर्भस्थ शिशु :-

भीगे हुए बादाम में फॉलिक एसिड काफी होता है। ये पोषक तत्व गर्भ के शिशु के मस्तिष्क और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम के विकास में मददगार साबित होता है। इसके अलावा, जब बादाम को भिगा दिया जाता है तो उन्हें खाना आसान हो जाता है, गर्भवती महिलाओं की कमजोर पाचन क्रिया के लिए ये खाना अच्छा होता है।



पाचन क्रिया :-

भीगे हुए बादाम पाचन क्रिया को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। भीगे कच्चे बादाम खाने से पेट जल्दी साफ होता है और प्रोटीन पचाना आसान हो जाता है। रात में पानी में भिगोकर सुबह छिलका उतार कर खाना से पढ़ने वाले बच्चों के लिए तो यह बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होता हैं। बादाम खाना खाने के बाद शुगर और इंसुलिन का लेवल बढ़ने से रोकता है। जिससे डायबिटीज से बचा जा सकता है।
आखिर बादाम को भिगो कर ही क्यों खाना चाहिए, जानिये  आखिर बादाम को भिगो कर ही क्यों खाना चाहिए, जानिये Reviewed by Faadu Tech on 6:39 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ads

Blogger द्वारा संचालित.