इस वक़्त को अपनाएं और अपना वज़न घटता पाएं


इस वक़्त को अपनाएं और अपना वज़न घटता पाएं





खाना खाना हमारे जीवन का सबसे महत्व और प्रथम काम बन चूका है, क्योंकी आखिर खाना ही है जो हमें ज़िंदा रखता है और जीने की ताक़त देता है| आज की सदी में अधिक खाना खाना सबका दुश्मन बन चूका है और इसका कारण एक ही है- बढ़ता वज़न!
आइये हम आपको भोजन करने का सही समय बताते हैं जिससे आपको वज़न घटाने में मदद मिलेगी:

दिन में 3 वक़्त का खाना खाना

रोज़ाना का सुबह का नाश्ता, दिन का खाना और रात का खाना आपको वज़न घटाने में मदद कर सकता है यदि ये तीन वक़्त के खाने आपके पेट को भरे रखने लायक होते हों और साथ ही इनसे सही मात्रा में आपको कैलोरी भी मिलती हो| ये भी महत्वपूर्ण है की आप रोज़ाना 30 ग्राम प्रोटीन अपने खाने में शामिल करें ताकि आपके शरीर में प्रोटीन की खपत ना हो| खाने के इस तरीके को अपनाकर आप कम समय में अपना वज़न घटता पाएंगी|

दिन में 4-5 मर्तबा छोटा भोजन करना 


वज़न घटाने वालों में ये तरीका काफ़ी मशहूर है| इस तरीके में आपके दिन भर के खाने की मात्रा कम करदी जाती है और उसके साथ हल्का-फुल्का स्नैक्स शामिल करदिया जाता है| यदि आप वज़न घटाने की सोच रही हैं तो ये तरीका आपकी अवश्य मदद करेगा क्योंकि दिन भर कुछ ना कुछ खाते रहने से आपकी कैलोरी का लेवल बना रहेगा|

व्यायाम करने से पहले और उसके बाद अच्छे से खाएं 


व्यायाम आपके शरीर को इन्सुलिन के प्रति और सेंसिटिव बनाता है जिससे आपके शरीर की कार्बोहायड्रेट लेने की शक्ति और बढ़ जाती है| यदि आप चाहती हैं की आपके द्वारा खाया गया कार्बोहायड्रेट आपके शरीर में सही तरीके से इस्तेमाल हो तो ये तरीका अवश्य अपनाएं: दिन के समय या व्यायाम करने के बाद जितना हो सके उतना कार्बोहायड्रेट खाएं और बाकी वक़्त हरी सब्ज़ियां और केवल प्रोटीन से भरपूर खाना ही खाएं|

शाम के 6 बजे तक केवल सब्ज़ियां और फैट

-फ्री खाना खाएं 


इस तरीके को अपनाकर आप अपना अधिक वज़न घटा सकती हैं, सोकर उठने के बाद से रात के खाने से पहले तक केवल फल, सब्ज़ी, अनाज और दाल खाएं और उसके बाद रात के खाने में आप कुछ भी खाएं| दिन भर फैट-फ्री खाना खाने के कारण आपको रात के समय भी कुछ चिकना खाना खाने का जी नहीं चाहेगा और इस तरह आप आप अपने दिन भर की कैलोरी पर नज़र रख सकती हैं|

हफ्ते में दो दिन व्रत रखना 


जितना खाना है खाएं बस हफ़्तों के दो दिन कुछ भी ना खाएं(व्रत रखें)| ना केवल वज़न घटाने के लिए बल्कि आपकी फिगर को बनाये रखने के लिए भी हफ्ते में दो दिन व्रत रखने का तरीका काम आता है|

रात के 8 बजे के बा

द कुछ ना खाएं 


कोशिश करें की आप रात के 8 बजे से पहले ही खाना खालें और उसके बाद खुदको खाने से दूर रखें| इस तरह आप अपने शरीर में मौजूद कैलोरी को काबू में कर सकती हैं साथ ही ये ध्यान में रखें की शाम का नाश्ता आपके प्रोटीन और फाइबर की खपत को पूरा करता हो और सोते समय आपको भूक के कारण पेट में दर्द ना हो|

इन तरीकों को अपनाएं और कुछ ही दिनों में अपना वज़न घटता पाएं!
इस वक़्त को अपनाएं और अपना वज़न घटता पाएं इस वक़्त को अपनाएं और अपना वज़न घटता पाएं Reviewed by Faadu Tech on 3:42 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ads

Blogger द्वारा संचालित.