इन ब्लड ग्रुप के लोगों में बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा


इन ब्लड ग्रुप के लोगों में बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा



आजकल की बिजी लाइफ में लोग बहुत सी बीमारियों की चपेट में आते जा रहें है। बिजी शेड्यूल और खराब डाइट को कारण लोगों में हार्ट की प्रॉब्लम आम बात हो गई है। जिसके चलते लोगों में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हुए एक शोध में बताया है कि ब्लड ग्रुप से हार्ट अटैक के खतरे का पता चल सकता है।



O ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में A, B और AB ब्लड ग्रुप के लोगों को हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस रिसर्च के दौरान कोरोनरी धमनी रोग, हार्ट फेल्योर और कार्डियोवैस्कुलर की जांच की गई। जिसके द्धारा पता चला कि इन ब्लड ग्रुप के लोगों में वॉन विलेब्रैण्ड फैक्टर की मात्रा ज्यादा होने के कारण उन्हें दिल का दौरा सबसे ज्यादा पड़ता है।



A ब्लड ग्रुप के लोगों का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होने के कारण भी उन्हें इसका जोखिम सबसे ज्यादा होता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक गैर O ब्लड ग्रुप वालों में गैलेक्टिन-3 की ज्यादा मात्रा सूजन और दिल पर बुरा प्रभाव डालती है। शोध के अनुसार इन ब्लड ग्रुप के लोगों में हार्ट अटैक का खतरा 9 फीसदी ज्यादा होता है।



इन ब्लड ग्रुप के लोगों में बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा इन ब्लड ग्रुप के लोगों में बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा Reviewed by Faadu Tech on 4:04 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ads

Blogger द्वारा संचालित.