दूध पिलाने के बाद अपने नवजात को ये पिलाएं और रखें उसे कैविटी से दूर


दूध पिलाने के बाद अपने नवजात को ये पिलाएं और रखें उसे कैविटी से दूर




रात के समय बच्चों को दूध पिलाना कई परेशानियों की वजह बन सकती है| शायद आप इस बात से सहमत ना हों लेकिन इस बात के पीछे हमारी कुछ सलाह छुपी है| रात के समय अपने बच्चे को दूध पिलाना ना पिलाना वो आपकी अपनी पसंद है लेकिन हम आपको ये बता दें की अधिक बच्चे बिना सही मात्रा में दूध पीये सोना नहीं चाहते| डॉक्टर का मानना है की एक बार जब आपके बच्चे को दांत आना शुरू हो जाए तो उन्हें रात के समय दूध ना पिलाएं क्योंकि उससे उन्हें कैविटी होने का खतरा रहता है| आइये हम बताते हैं किस तरह रात के समय बच्चे को दूध पिलाना उसकी सेहत और दांतों को नुक्सान पहुंचा सकता है|


किस तरह देर रात को दूध पिलाना आपके बच्चे के दांत के लिए हानिकारक है

बच्चे जो रात के समय स्तनपान करते समय या बोतल से दूध पीते समय सो जाते हैं उनके मुँह में कुछ दूध रह जाता है जो की वो निगल नहीं पाते| इस दूध के जमने के कारण बच्चे के नए दांतों में तकलीफें आने की आशंका रहती है| यही कारण है की डॉक्टर 6 महीने के बाद बच्चों को रात के समय दूध पिलाने की सलाह नहीं देते हैं| यदि आपको लगे की बच्चे को रात में दूध पिलाना ज़रूरी है तो उसे हर घूंट के बाद पानी की कुछ बूँदें पिलाएं| ये दो तरह से फायदेमंद है:
- पानी आपके बच्चे को दूध को पूरी तरह से निगलने में मदद करता है

- बच्चों के दांतों को कैविटी से दूर रखता है
आइये हम बताते हैं की आपको अपने बच्चे को रात में स्तनपान करवाना चाहिए या नहीं

एक बार जब आपका बच्चा स्तनपान करने के बाद सो जाए तो उसका सर उठाकर आधा चम्मच पानी पिलाएं| दूध पिलाने के बाद उसे डकार दिलाना ना भूलें यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आपके बच्चे को पेट में दर्द हो सकता है और वो बीच रात में बेचैनी के कारण रो सकता है| हम जानते हैं की रात के समय ये सारे काम आपके लिए बहुत हैं लेकिन हमारा भरोसा करें थोड़ी सी तकलीफ उठाकर आप अपने बच्चे को कैविटी से दूर रख सकती हैं|

Healths Is Wealth इस ब्लॉग के माध्यम से बचाएं अपने नवजात को कैविटी से, साथ ही इस ब्लॉग को दूसरी महिलाओं के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी इस तरकीब के बारे में पता चल पाए!
दूध पिलाने के बाद अपने नवजात को ये पिलाएं और रखें उसे कैविटी से दूर दूध पिलाने के बाद अपने नवजात को ये पिलाएं और रखें उसे कैविटी से दूर Reviewed by Faadu Tech on 7:19 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Post Bottom Ads

Blogger द्वारा संचालित.