गर्भावस्था में अखरोट करता है चमत्कारी फायदे - जानिये कैसे

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना होता है क्यूंकि यह वो वक़्त होता है जब महिला के अंदर काफी बदलाव आते हैं। इस वक़्त होने वाली माँ को अच्छा और पौष्टिक खाने की बहुत ज़रूरत होती है जिससे ना सिर्फ होने वाली माँ को बल्कि होने वाले शिशु का भी सही तरीके से विकास हो सके। प्रेगनेंसी के दौरान ड्राई फ्रूट्स खाने से कई फायदे होते हैं और इसलिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण ड्राई फ्रूट अखरोट को प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खाने में शामिल करना चाहिए। अखरोट ऊर्जा का एक बहुत अच्छा स्रोत है और इसमें कई ज़रूरी पोषक तत्व हैं जो माँ और शिशु दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। तो आज इस ब्लॉग के ज़रिये हम अखरोट के कुछ महत्वपूर्ण फायदे बता रहे हैं।

1. शिशु के सही विकास के लिए है ज़रूरी
हमेशा याद रखें आप प्रेगनेंसी के वक़्त कुछ भी खातीं हैं तो वो आपके शिशु तक पहुँचता है और उसका फायदा या नुकसान सिर्फ आपको नहीं बल्कि आपके शिशु को भी होता है। जब आप अखरोट खातीं हैं तो इसमें मौजूद कॉपर तत्व भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक है जिससे आपके अंदर पल रहे शिशु का अच्छे से विकास होने में मदद करता है।
2. माँ की इम्युनिटी को बढ़ाता है
गर्भवती महिला को हर वक़्त अपना अच्छा खासा ध्यान रखना होता है ताकि माँ को कोई इन्फेक्शन ना हो और इन्ही सब समस्याओं से छुटकारा दिलाता है अखरोट। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई, पॉलीफिनॉल, और कॉपर, होने वाली माँ की इम्यून पॉवर को बढ़ाता है जिससे की उनमें कोई भी इन्फेक्शन ना हो।

3. डाइजेशन को बढ़ाता है
गर्भावस्था के दौरान बहुत सी महिलाओं को एसिडिटी या पाचन सम्बन्धी मुश्किलें भी होती है इसलिए इस वक़्त अखरोट खाना ज़रूरी होता है क्यूंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं जो की पाचन क्रिया के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और इससे गर्भवती महिला को एसिडिटी नहीं होती है।
4. शिशु के दिमागी विकास के लिए है फायदेमंद
अखरोट होने वाले शिशु के दिमागी विकास के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्यूंकि इसमें ओमेगा -3, फैटी एसिड, इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स जैसे पोटेशियम, सेलेनियम, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, और जिंक होने वाले शिशु के मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत ही ज़्यादा फायदेमंद होता है।

5. वज़न को रखता है कण्ट्रोल में
गर्भावस्था के वक़्त महिलाओं के वज़न में काफी बदलाव आते हैं, कभी-कभी महिलाओं का वज़न अत्याधिक बढ़ जाता है जिससे उनमें मधुमेह का भी खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान क्रेविंग बहुत ज़्यादा होने लगती है और इससे वो कभी-कभी जंक फूड्स भी लेने लगती हैं जो की माँ और शिशु दोनों के सेहत के लिए हानिकारक होता है इसलिए अगर इस दौरान आप अखरोट का सेवन करेंगी तो इसमें मौजूद प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर आपके अंदर जाएगा जिससे आपका पेट भरा-भरा रहेगा और आपको ज़्यादा क्रेविंग नहीं होगी और आप ज़्यादा जंक फूड्स के तरफ आकर्षित नहीं होंगी जिससे ना आपको ओवरवेट का खतरा होगा और ना ही मधुमेह का।
6. आपको आएगीच्छी नींद
कई बार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अनिद्रा की भी समस्या हो जाती है इसलिए अगर इस दौरान गर्भवती महिलाएं अखरोट का सेवन करेंगी तो उनको नींद अच्छी आएगी क्यूंकि इससे मेलाटोनिन नाम का हार्मोन बनता है जिससे की गर्भवती महिला को अच्छी नींद आती है।

इन सबके अलावा अगर आप अखरोट लेना चाह रही हैं तो एक बार अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें क्यूंकि हर महिला का शरीर और इम्यून पावर एक जैसे नहीं होते, बहुत सी महिलाओं को कुछ चीज़ों से एलर्जी होती है इसलिए इस बारे में आप अपने डॉक्टर से एक बार परामर्श ज़रूर लें। अखरोट एक बहुत ही फायदेमंद ड्राई फ्रूट है जो ना सिर्फ गर्भवती महिलाओं के लिए बल्कि हर किसी के लिए फायेदमंद होता है।
गर्भावस्था में अखरोट
Reviewed by Faadu Tech
on
6:57 pm
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: